Uk: हल्द्वानी में गैस संकट गहराया, सिलिंडर की किल्लत से ठप पड़ रहा कारोबार

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 30 Mar 2026 09:59 AM IST

हल्द्वानी में रसोई गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। घरेलू से लेकर व्यावसायिक सिलिंडर तक की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Cylinder shortage in Haldwani has stalled business

हल्द्वानी के तिकोनिया में लकड़ी से तंदूर जलाकर खाना पकाते फूड वेंडर्स। – फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। लोगों को न घरेलू गैस सिलिंडर मिल रहा है आैर ना ही व्यावसायिक। रविवार को अवकाश के बावजूद लोग सिलिंडर के लिए जूझते रहे। हल्द्वानी में इंडेन की एजेंसी और गोदाम बंद रहे जबकि भारत और एचपी की ओर से गैस की डिलीवरी की गई। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से नैनीताल रोड समेत कई क्षेत्रों में फूड वेंडर्स का काम बंद हो गया है। जो कर भी रहे हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जिले को करीब 7900 घरेलू और 228 व्यावसायिक गैस सिलिंडर प्राप्त हुए। इनमें से लगभग सभी का वितरण कर दिया गया। जिले में हजारों की संख्या में होटल और रेस्टोरेंट हैं। ऐसे में महज 228 सिलिंडर की आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

टीपीनगर में एलपीजी गैस की किल्लत होने के कारण चाय-ठेला कारोबारियों ने भोजन और चाय के दाम बढ़ा दिए हैं। एक कारोबारी ने बकायदा दुकान के आगे नोटिस बोर्ड चिपका दिया है जिसमें लिखा है तेल की लड़ाई में खाने के रेट बढ़ाये जा रहे हैं, कृपया सहयोग करें। यहां 30 रुपये में मिलने वाला हाफ प्लेट चावल 50 रुपये पहुंच गया है। तीस रुपये में क्वार्टर प्लेट चावल दिया जा रहा है। यहां कटिंग चाय आठ रुपये और फुल 15 रुपये में मिल रही है। ट्रांसपोर्टर हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि टीपी नगर में व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से गैस वैल्डिंग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कारोबार प्रभावित होने से रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यहां कई दुकानों में डीजल के स्टोव से खाना बनाया जा रहा है और रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...