UP: न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2 लाख, आरोपी गाजी खान गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रिलेशनशिप के दौरान न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपी गाजी खान समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने 12 फरवरी को गाजी खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

X

2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने गिरफ्तार (Photo:  Vinay Pandey/ITG)

2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने गिरफ्तार (Photo: Vinay Pandey/ITG)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में न्यूड फोटो और वीडियो के जरिए रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता से 2 लाख रुपये की मांग करने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह मामला रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है. पीड़िता ने 9 फरवरी को कोतवाली चौक में एफआईआर दर्ज कराई थी.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक गाजी खान ने रिलेशनशिप के दौरान उसकी न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए थे. पीड़िता का आरोप है कि गाजी खान ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जब पीड़िता ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

न्यूड फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

पीड़िता ने इस मामले में गाजी खान के साथ-साथ उसके सहयोगी शोएब खान और मानसी अवस्थी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर 12 फरवरी को आरोपी गाजी खान को राजघाट तिराहे के आगे मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 23 वर्ष है. पुलिस ने बताया कि आरोपी रिलेशनशिप के दौरान न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर पीड़िता से रंगदारी मांग रहा था. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...