US-Israel War on Iran LIVE: ईरान की कमान पर बड़ा हमला, सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी ढेर… हालात तनावपूर्ण

Date:

aajtak.in | 18 मार्च 2026, 2:49 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE Updates:ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग 19 दिनों से जारी है. अमेरिका ने तेहरान, तबरीज, शिराज और चाबहार समेत 3,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान ने दुबई एयरपोर्ट के पास मिसाइल और यूएई के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं, इस युद्ध से कच्चे तेल की कीमत 153 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.

तेहरान पर हमले और खाड़ी में तनाव - जंग 19वें दिन भी जारी, हालात बिगड़े (Photo: AP) तेहरान पर हमले और खाड़ी में तनाव – जंग 19वें दिन भी जारी, हालात बिगड़े (Photo: AP)

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है और रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे. इस पूरी लड़ाई में इजरायल भी बड़ी भूमिका निभा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि जंग जल्द खत्म होगी, लेकिन जमीन पर हालात इससे बिल्कुल उलटे हैं.

इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किए और ईरान के बड़े सुरक्षा अधिकारी अली लरिजानी तथा सेना के एक बड़े कमांडर को मार गिराने का दावा किया. वहीं अमेरिका ने तेहरान, तबरीज, शिराज और चाबहार जैसे बड़े शहरों और इलाकों पर सटीक हमले किए. अब तक 3,000 से ज्यादा ठिकाने तबाह किए जा चुके हैं. यह जंग 28 फरवरी से चल रही है.

ईरान चुप नहीं बैठा है. उसने दुबई एयरपोर्ट के पास मिसाइलें दागीं और यूएई के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए. सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन पर भी ईरानी हथियार गिरे. इन हमलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा. कच्चे तेल की कीमत 153 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.

इस जंग में कुछ भारतीय नागरिक अजरबैजान की सीमा के पास फंसे हुए हैं. अमेरिका में आतंकवाद विरोधी प्रमुख जो केंट ने इस्तीफा देते हुए कहा कि ईरान से अभी कोई सीधा खतरा नहीं है.

मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए फॉलो करें यह LIVE BLOG

2:46 AM (3 मिनट पहले)

Iran-US War: ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की मौत की पुष्टि

Posted by :- Anurag

ईरानी मीडिया ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लरिजानी मारे जा चुके हैं. इजरायल ने पहले ही दावा किया था कि लरिजानी मारे जा चुके हैं और अब ईरान की ओर से भी पुष्टि की जा चुकी है.

इनपुट: रॉयटर्स
 

2:38 AM (12 मिनट पहले)

US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने NATO सहयोगियों पर साधा निशाना

Posted by :- Anurag

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग को लेकर नाटो के सहयोगियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सभी NATO देश इस कार्रवाई के समर्थन में थे. लेकिन, हमने उनकी इतनी मदद की, फिर भी वे हमारी मदद नहीं करना चाहते. यह सबसे हैरानी वाली बात है.
 

1:29 AM (एक घंटा पहले)

Gulf Tensions: इराक और कुर्दिस्तान में समझौता, तेल निर्यात फिर शुरू होगा

Posted by :- Anurag

इराक की केंद्र सरकार और कुर्दिश अधिकारियों के बीच एक अहम समझौता हुआ है. इराक के तेल मंत्री ने बताया कि बुधवार से इराकी तेल का निर्यात तुर्की के सेयहान बंदरगाह से दोबारा शुरू हो जाएगा. 
 

1:19 AM (एक घंटा पहले)

US-Iran War: अमेरिकी राजदूत बोले – इजरायली PM बिल्कुल ठीक हैं

Posted by :- Anurag

इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ और अच्छे मूड में थे.

12:51 AM (एक घंटा पहले)

एअर इंडिया का बड़ा ऐलान: आज 50 उड़ानें मध्य-पूर्व के लिए

Posted by :- Anurag

भारत और जेद्दा (सऊदी अरब) के बीच कुल 14 उड़ानें चलेंगी. मस्कट के लिए 12 उड़ानें. एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट (ओमान) के लिए 12 उड़ानें चलाएगी जो इन शहरों से होंगी – दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम. इन उड़ानों के अलावा UAE और सऊदी अरब के लिए 24 और उड़ानें भी चलाई जाएंगी. 
 

12:35 AM (2 घंटे पहले)

US-Iran War: ईरान बोला- ‘जंग गलत है’… अराघची ने दुनिया को दी बड़े असर की चेतावनी

Posted by :- Anurag

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि दुनिया भर में अब यह आवाजें उठने लगी हैं कि ईरान पर जो जंग थोपी गई है, वह गलत है. यहां तक कि यूरोप और अमेरिका के कुछ अधिकारी भी यही मान रहे हैं.

A rising number of voices—incl European and U.S. officials—exclaim that the war on Iran is unjust. More members of the international community should follow suit.

Wave of global repercussions has only begun and will hit all—regardless of wealth, faith, or race. Our foe is one. pic.twitter.com/sZGHyvv6v8

— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 17, 2026

12:18 AM (2 घंटे पहले)

US-Iran War: बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास धमाका… ईरान बोला- कोई नुकसान नहीं हुआ

Posted by :- Anurag

ईरान के न्यूज एजेंसी तसनीम ने बताया है कि बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास धमाका हुआ है. हालांकि, प्लांट को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related