संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:58 AM IST
निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है।
नमाज पढ़ने के मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग। – फोटो : अमर उजाला जागरूक पाठक
विस्तार
नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें।
नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।
पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका का नगर में भवन निर्माणाधीन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दस दिन तक चलने वाले रोजा के लिए मौखिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति ली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

