Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे  जेपी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत, चुनाव तैयारी पर मंथन

Date:

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 02:50 PM IST

भाजपा ने आज कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंचे।

CM Dhami welcomed JP Nadda on arrival in Uttarakhand provincial core committee meeting will discuss elections

बैठक में शामिल हुए जेपी नड्डा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर सीएम धामी ने स्वागत किया। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। क्या मुद्दे होंगे।

विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी।

ये भी पढ़ें…Census: उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 25 अप्रैल से पहला चरण

देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदलवाई जाएगी।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From hearth to plate: The smoked meat traditions of northeast India

Thin blue smoke from a smouldering fire — kept...

5 simple and healthy tiffin ideas for Monday to Friday

3 min readNew DelhiJan 3, 2026 06:00 AM...