नैनीताल जिले के अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खैरना (गरमपानी) के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा में शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों से भरी एक केमू ( कुमाऊं मोटर्स यूनियंस)की बस दोपाखी के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा टकरा ग
.
ग्रामीणों ने दिखाया जज्बा,पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू
हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।सभी 14 घायलों को तत्काल गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 5 गंभीर घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है। इनमें एक महिला की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। बाकी 9 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। पुलिस के मुताबिक बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। हादसे की जांच की जा रही है तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही है इसकी जांच की जा रही है।
पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। बाहरी राज्यों (राजस्थान, पंजाब, बंगाल) से आए इन मेहमानों के लिए खुशी का माहौल पल भर में डर में बदल गया। फिलहाल प्रशासन घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में जुटा है।

