ईरान संकट से बांग्लादेश में मचा हाहाकार! पेट्रोल पंप पर भयंकर भीड़, 45,000 टन डीजल भेजेगा भारत

Date:

बांग्लादेश अप्रैल तक भारत से अतिरिक्त 45,000 टन डीजल आयात करेगा. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के महाप्रबंधक (वाणिज्य और संचालन) मोहम्मद मुर्शेद हुसैन आजाद ने रविवार को फोन पर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत से 5,000 टन डीजल बांग्लादेश पहुंचा है और 18 या 19 मार्च के आसपास 5,000 टन डीजल की एक और खेप पहुंचने की उम्मीद है.

अतिरिक्त 40,000 टन डीजल का प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि भारत से अतिरिक्त 40,000 टन डीजल आयात करने का प्रस्ताव भी मिला है. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह डीजल भी अप्रैल तक बांग्लादेश पहुंच जाएगा. इसमें लेटर ऑफ क्रेडिट खोलने और अन्य औपचारिकताएं शामिल हैं.

फ्रेंडशिप पाइपलाइन से हो रहा आयात
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले डीजल का आयात ट्रेन के वैगनों के जरिए किया जाता था. बाद में मार्च 2023 में तत्कालीन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश-भारत फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन किया. इसके बाद से इसी पाइपलाइन के जरिए भारत से डीजल बांग्लादेश भेजा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

नुमालीगढ़ रिफाइनरी से पारबतिपुर डिपो तक आपूर्ति
इस पाइपलाइन के माध्यम से भारत की सरकारी कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड से बांग्लादेश के पारबतिपुर डिपो तक नियमित रूप से डीजल भेजा जाता है.

अंतरिम सरकार ने रोका था आयात
बांग्लादेश की पिछली अंतरिम सरकार, जिसका नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे थे, उन्होंने इस पाइपलाइन के जरिए भारत से डीजल आयात को रोक दिया था. हालांकि चुनाव के बाद जब प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार सत्ता में आई, तो हाल के दिनों में 5,000 टन डीजल के साथ इस पाइपलाइन से आयात फिर शुरू कर दिया गया.

पश्चिम एशिया के संघर्ष से बढ़ी चिंता
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण बांग्लादेश में पेट्रोल और ईंधन पंपों पर बड़ी संख्या में लोग ईंधन लेने पहुंचने लगे. मोटरसाइकिल और वाहनों के लिए तेल खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ गई. घबराहट में होने वाली खरीद को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ईंधन बिक्री पर राशनिंग लागू कर दी थी. हालांकि अब सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है.

ईद के मद्देनजर हटाई गई पाबंदी
बांग्लादेश में मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद माना जाता है. ईद के मौके पर लोग बड़े शहरों से अपने गांवों में परिवार और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाने जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ईंधन बिक्री पर लगी राशनिंग हटा दी है ताकि लोग आसानी से यात्रा कर सकें.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Diamond Dacoit – Official Trailer

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...

Ajinkya Rahane press conference: On another defeat, Cameron Green and more

US To Restart War With Iran?; USS Gerald R...

Kagiso Rabada press conference: On Shubman Gill, GT win and net run-rate

US To Restart War With Iran?; USS Gerald R...