उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया स्वागत

Date:

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जनपद के दौरे पर हैं. वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज के कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड पहुंचे चुके हैं. सीएम धामी ने हल्द्वानी में उनका स्वागत किया.

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूर्ण होने पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम होना है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.

हल्द्वानी में सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया.

रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा (Photo-ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं. खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, क्योंकि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राजनाथ सिंह हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड इस दिशा में देश का अग्रणी राज्य बना है. अब अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

पढे़ं-रक्षा मंत्री के नैनीताल दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-से रास्ते रहेंगे बंद और कौन से खुले

पढे़ं-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, 21 मार्च को रक्षा मंत्री कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related