उत्तराखंड में शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत: स्कूटी से छूटा हुआ मोबाइल लेने दोबारा हल्द्वानी गए; सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराए – Udham Singh Nagar (Rudrapur) News

Date:

उत्तराखंड में शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा ऊधम सिंह नगर में हुआ है, जहां टांडा जंगल में हल्द्वानी जा रही स्कूटी और रुद्रपुर आ रही स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

.

हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रुद्रपुर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन सिडकुल की अशोका लिलैंड कंपनी में काम करते हैं।

शनिवार शाम को दोनों ही स्कूटी से अपने रामपुर यूपी निवासी साथी 24 वर्षीय आकाश के साथ शादी समारोह में हल्द्वानी गए हुए थे।

रुद्रपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन बॉडी का इंतजार करते हुए।

रुद्रपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन बॉडी का इंतजार करते हुए।

हल्द्वानी जाते वक्त भगाई स्कूटी

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुरक्षित रुद्रपुर लौट आए थे। लेकिन रुद्रपुर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनमें से एक दोस्त का मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया।

मोबाइल वापस लेने की जल्दबाजी में तीनों दोस्त रात करीब 12 बजे दोबारा स्कूटी से हल्द्वानी की ओर रवाना हुए। पंतनगर में संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए।

मृतकों की फाइल फोटो।

मृतकों की फाइल फोटो।

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टांडा जंगल के सन्नाटे में टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि वह काफी दूर तक सुनाई दी। स्कॉर्पियो की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भिड़ंत होते ही गाड़ी के सेफ्टी एयरबैग खुल गए और अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मदद पहुंचने से पहले ही तीनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।

————————

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत: यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों घटनाएं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम मार्ग पर हुईं। मध्य प्रदेश से अपने पति के साथ यात्रा पर आई एक महिला की घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गिरने से महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related