कांग्रेस में ‘तांत्रिक’ टिप्पणी से सियासी हलचल! जानिए प्रकाश जोशी ने किस पर साधा निशाना?
चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर बयानबाजी और अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है. ऐसे में एक तांत्रिक बयान चर्चा में है.
![]()
पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी
(
ETV Bharat
)

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : April 10, 2026 at 6:55 PM IST
हल्द्वानी: उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव से पहले राजनेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है. इन बयानबाजियों में कई बार पार्टी की अंदरूनी कलह भी सामने आ जाती है. खासकर कांग्रेस के नेता इशारों ही इशारों में एक-दूसरे पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से कांग्रेस के कार्यक्रम से सामने आया.
दरअसल, हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन के दौरान पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस चर्चा हर जगह हो रहा है. प्रकाश जोशी के ‘नेता और तांत्रिक’ वाले बयान ने सियासी चर्चा को हवा दे दी है. मंच पर मौजूद नेताओं की प्रतिक्रिया ने इस बयान को और रहस्यमय बना दिया है, जिससे पार्टी के भीतर खलबली मच गई है.
कांग्रेस में ‘तांत्रिक’ टिप्पणी से सियासी हलचल! (ETV Bharat)
हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस पार्टी सम्मेलन में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने अपने संबोधन में ‘नेता और तांत्रिक’ का जिक्र कर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता और तांत्रिक के बीच का अंतर समझने की बात कह डाली. उनके इस बयान के बाद मंच पर मौजूद कई वरिष्ठ नेता मुस्कुराते और ठहाके लगाते हुए भी नजर आए.
राजनीतिक गलियारों में अब इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. चर्चा इस बात की है कि आखिर प्रकाश जोशी का इशारा किस ओर था? क्या यह बयान पार्टी के भीतर किसी खास नेता पर निशाना था या फिर यह सिर्फ एक सामान्य टिप्पणी थी.
खास बात यह भी है कि मंच पर उस समय पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, जिससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है. कार्यकर्ताओं के बीच भी इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
जानिए प्रकाश जोशी ने क्या कहा-
राजनेता अपने फायदे की सोचता है, कैसे आपस में लड़ाकर अपना रास्ता साफ किया जाए. लीडर रास्ता दिखाता है. एक ओर ज्योतिषी लोगों को राह दिखाता है, तो तांत्रिक क्या करता है, ये आप सब को पता है. बस इसी तरह से कार्यकर्ताओं को नेता और तांत्रिक को पहचानने की जरूरत है.
– प्रकाश जोशी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस –
फिलहाल पार्टी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन चुनाव से पहले इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है. अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे को कैसे संभालता है और क्या इस बयान पर कोई सफाई सामने आती है या नहीं.
पढ़ें-


