काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को 18.22 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत – kathgodam amritpur bypass approved for more than 18 crore relief from traffic congestion awaits

Date:

Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:12 AM (IST)

यह बाईपास गुलाब घाटी में लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को निजात दिलाएगा। परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें पुल निर्माण भी …और पढ़ें

News Article Hero Image

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, भीमताल। काठगोदाम और रानीबाग के बीच गुलाब घाटी में अक्सर लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जल्द ही निजात मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक बनने वाले बाईपास मोटर मार्ग के लिए 18.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मिली 18.22 करोड़ की मंजूरी

यह परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी। जिसमें पहले चरण में पहाड़ कटान के लिए 1.75 करोड़ और दूसरे चरण में निर्माण कार्यों के लिए 4.69 करोड़ रुपये का शासनादेश जारी हो चुका है। जबकि 11.77 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल निर्माण को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।

शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो सके। और कुमाऊं जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। मंत्री ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related