घर की ईंट से लेकर थाली के भोजन तक की होगी गणना

Date:

Hindustan Hindi News

घर की ईंट से लेकर थाली के भोजन तक की होगी गणना

share

देवेन्द्र रौतेला, हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना

घर की ईंट से लेकर थाली के भोजन तक की होगी गणना

देवेन्द्र रौतेला, हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना के पहले चरण में भवनों की गणना की जाएगी। इस दौरान भवन की छत, दीवार और फर्श बनाने के लिए उपयोग की गई सामग्री की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। वहीं परिवार में उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ ही घर में सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का भी रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।पूरे देश में जनगणना करने की तैयारी की जा रही है। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जनगणना के पहले चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक नगर निगम क्षेत्र में बने भवनों की गणना की जाएगी। इस दौरान घर पर पहुंचने वाले कार्मिक निर्धारित प्रपत्र पर भवन से जुड़ी जानकारियां रिकॉर्ड करेंगे। प्रपत्र के अनुसार, भवन स्वामी को मकान बनाने के दौरान छत, दीवार और फर्श में लगाई गई सामग्री की जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ ही कर्मचारी भवन का क्या उपयोग किया जा रहा है, इसका भी पता लगाएंगे। वहीं भवन स्वामी को बताना होगा कि उनका परिवार किस मुख्य अनाज का उपयोग करता है। इसके साथ मकान में कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, ईंधन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, टेलीफोन, वाहन सहित घर से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जाएंगी।672 ब्लॉक बनाकर 850 कर्मचारी करेंगे गणनानगर निगम के वार्डों को 800 की जनसंख्या और 140 से 150 भवनों को आधार बनाकर जनगणना के लिए 672 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके लिए 850 कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, जिससे निर्धारित समय के अनुसार भवन गणना का कार्य पूरा किया जा सके।25 अप्रैल से 24 मई तक भवन गणना की जाएगी। इसके लिए केंद्र से निर्धारित प्रपत्र के अनुसार कर्मचारी जानकारी दर्ज करेंगे।परितोष वर्मा, नगर आयुक्त / जनगणना अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Admissions for model schools announced | Patna News – The Times of India

Exciting news for aspiring high school students in Bihar!...

NDA slams oppn on Women’s Bill | Patna News – The Times of India

Patna: The BJP and other NDA partners lashed out...