चंडीगढ़: उत्तराखंड के दर्जा राज्य मंत्री गोबिंद सिंह पिलखवाल का भव्य स्वागत; चंडीगढ़-हल्द्वानी नई ट्रेन और बस सेवा पर हुई चर्चा

Date:

1 of 1

चंडीगढ़: उत्तराखंड के दर्जा राज्य मंत्री गोबिंद सिंह पिलखवाल का भव्य स्वागत; चंडीगढ़-हल्द्वानी नई ट्रेन और बस सेवा पर हुई चर्चा

Chandigarh: Grand Welcome for Uttarakhand Minister of State Gobind Singh Pilkhwal; - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री गोबिंद सिंह पिलखवाल के चंडीगढ़ आगमन पर कुमाऊं सभा चंडीगढ़ द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। निजी प्रवास पर पहुंचे मंत्री से सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की और ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली) में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि बैठक के दौरान प्रवासियों ने मंत्री जी के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनका सीधा सरोकार उत्तराखंड से कनेक्टिविटी बढ़ाना है: नई ट्रेन की मांग: चंडीगढ़ से हल्द्वानी-लालकुआं तक नई ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया।
ट्रेनों का समय: वर्तमान में चल रही ट्रेनों के समय को यात्रियों की सुविधा के अनुसार बदलने की मांग उठी।
सीधी बस सेवा: चंडीगढ़ से बागेश्वर (वाया रानीखेत) के बीच नई बस सेवा शुरू करने के बारे में गंभीर चर्चा हुई।
मंत्री गोबिंद सिंह पिलखवाल ने कुमाऊं सभा द्वारा जरूरतमंद पहाड़ी लोगों की सहायता और उत्तराखंडी संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रवासियों द्वारा उठाए गए रेल और बस कनेक्टिविटी के मुद्दों को वे उचित पटल पर रखकर समाधान का प्रयास करेंगे।
भेंट के दौरान भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा और सभा के पूर्व प्रधान बचन सिंह नगरकोटी ने भी मंत्री से मुलाकात की। सभा द्वारा मंत्री को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी, महासचिव भगत सिंह रावत, सचिव राजिंदर सिंह नगरकोटी, महेश जोशी, संगठन सचिव सुनील दत्त बिष्ट, उप-प्रधान बसंत अधिकारी, त्रिलोक सिंह नगरकोटी, थान सिंह बिष्ट, गोबिंद सिंह कोरंगा, पूरण चंद पांडे, दलीप सिंह चौहान, राजिंदर सिंह रावत, भगत सिंह खाती सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Chandigarh: Grand Welcome for Uttarakhand Minister of State Gobind Singh Pilkhwal;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related