जनगणना ड्यूटी ने बढ़ाई मुसीबत, स्कूलों में लटक सकते हैं ताले
हल्द्वानी में जनगणना कार्य के लिए 9 में से 8 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और 40 स्कूलों के बंद होने की संभावना है। शिक्षकों ने रिटायर और दिव्यांग शिक्षकों को ड्यूटी से हटाने की मांग की है।

राजपुरा स्कूल के 9 में से 8 टीचरों की लगी ड्यूटी; दिव्यांग और रिटायर शिक्षकों को भी लगाया प्रमोद डालाकोटीहल्द्वानी। जिले में आगामी जनगणना कार्यों के लिए शिक्षकों की भारी संख्या में लगाई गई ड्यूटी ने शिक्षा व्यवस्था के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। एक ओर जहां 9 से 20 अप्रैल तक शिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई संचालित करना चुनौती बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है की हल्द्वानी ब्लाक के 40 स्कूलों में ताला लटकने की नौबत खड़ी हो गई है।रिटायर और दिव्यांग भी ड्यूटी परप्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डीएस पडियार ने बताया की ड्यूटी करना कर्मचारी का काम है।
लेकिन जो ड्यूटी लगाई गई है। उससे जिले के 40 स्कूलों के संचालन में दिक्कत आएगी। ये स्कूल बंद करने पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया की इस तरह की ड्यूटी का शिक्षकों ने विरोध किया है। दिव्यांग और हाल ही में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों के नाम भी ड्यूटी लिस्ट से हटाने की मांग की। मामले में मंगलवार को नगर आयुक्त से भी मुलाकात की। वहीं खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी से भी शिक्षकों ने मुलाकात की।:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::25 अप्रैल से शुरू होनी है गणनासंभावना जताई जा रही है कि 25 अप्रैल से भवन गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। यदि प्रशासन ने ड्यूटी लिस्ट में संशोधन नहीं किया तो शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप हो जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि वे जनगणना कार्य के विरोधी नहीं हैं, लेकिन स्कूलों को ‘शिक्षक विहीन’ करके सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं 9 से 20 अप्रैल तक शिक्षकों को तीन दिन की जिले में अलग- अलग जगह ट्रेनिंग भी दी जानी है।:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::केस 1: राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा बालक में कुल 9 अध्यापक तैनात हैं। इनमें से 8 की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है। अब मात्र एक शिक्षक के भरोसे पूरे स्कूल का संचालन करना किसी चुनौती से कम नहीं है।केस 2: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलपोखरा में प्रधानाध्यापिका 31 मार्च को रिटायर हो चुकी हैं। स्कूल में वर्तमान में केवल एक शिक्षक तैनात हैं उनकी भी ड्यूटी जनगणना में लगा दी है। ऐसे में स्कूल बंद होने की नौबत आ गई है।केस 3: राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीतपुर में कुल दो शिक्षक हैं। दोनों ही शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिससे स्कूल को बंद करने की नौबत आ गई है।इनका कहना:शिक्षा विभाग की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई गई थी। उसके तहत ही ड्यूटी लगाई गए है। एकल शिक्षक वाले स्कूलों को पहले ही ड्यूटी से बाहर किया गया है।परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी:::::::::::::::::::::::::::::::इनका कहना:स्कूलों का संचालन प्रभावित ना हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक नैनीताल


