जमीन के सौदे बैंक से करें, साहूकारों से कर्ज से बचें: रावत

Date:

जमीन के सौदे बैंक से करें, साहूकारों से कर्ज से बचें: रावत

share

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई की। उन्होंने भूमि खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन से बचने की सलाह दी और बैंकिंग माध्यम अपनाने को कहा। आयुक्त ने कर्ज लेने में सावधानी बरतने की अपील की और एक महिला के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जमीन के सौदे बैंक से करें, साहूकारों से कर्ज से बचें: रावत

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूमि या संपत्ति की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन से बचें और केवल बैंकिंग माध्यम अपनाएं, क्योंकि बैंक रिकॉर्ड ही सबसे बड़ा कानूनी प्रमाण होता है।आयुक्त ने ऋण मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए लोगों से अपील की कि अनरजिस्टर्ड व्यक्तियों या निजी साहूकारों से कर्ज लेना जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में अधिक ब्याज, दबाव और आर्थिक शोषण की संभावना रहती है, इसलिए केवल पंजीकृत बैंक या अधिकृत संस्थानों से ही ऋण लें।

एक प्रकरण में महिला ने आरोप लगाया कि कर्ज चुकाने के बावजूद उसकी जमीन हड़प ली गई। आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति को दो लाख रुपये लौटाने के निर्देश दिए। भूमि रजिस्ट्री में देरी के मामले में डीलर और भू-स्वामी को पांच मई तक रजिस्ट्री कराने के आदेश दिए गए। पेंशन न मिलने की शिकायत पर मुख्य चिकित्साधिकारी और कोषाधिकारी को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि फर्जी लोन मामले में बैंक अधिकारियों को तलब कर जांच के आदेश दिए गए। आयुक्त ने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Heartburn: Why your antacids aren’t working: Harvard doc reveals | – The Times of India

Struggling with heartburn despite taking antacids regularly? Well, then...

Bokaro Man Attacked With Sharp Weapons After Late-Night Meeting | Ranchi News – The Times of India

Bokaro: A 24-year-old man was allegedly killed near Chadra...

Koovagam festival: Where transgenders flock to wed, celebrate and mourn (PHOTOS) | Chennai News – The Times of India

KALLAKURICHI: The quiet village of Koovagam in Kallakurichi district...

30-year-old man allowed to return to US after being deported despite legal protection; missed birth of son in Texas – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130584061,imgsize-44188,width-400,height-225,resizemode-4/-.jpg" alt="30-year-old man allowed to return to US...