जलील अहमद अध्यक्ष, नितेश शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी

Date:

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के हल्द्वानी डिपो की शाखा के चुनाव में जलील अहमद को अध्यक्ष और नितेश शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी मनोज भट्ट, किशोरी लाल, प्रीतम सिंह के दिशा-निर्देश में चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित यूनियन के कैम्प कार्यालय में रविवार को संपन्न हुए। चुनाव में सुमन और अजय सिंह उपाध्यक्ष, हरजीत कौर व योगेश जोशी संयुक्त मंत्री, योगेश कुमार संगठन मंत्री और मो. इमरान कोषाध्यक्ष बनाए गए। संजीव अग्रवाल, अफसार अंसारी, संदीप कुमार, मिंदर सिंह, अनीस अहमद, यशपाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी अख्तर चौधरी, सुनील जोशी, आफताब अहमद व जीवन बिष्ट तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह, इकबाल अहमद, नितिन दीक्षित, विश्वास सिंह बनाए गए।

रोडवेज कर्मचारी सँयुक्त मोर्चे का धरना-प्रदर्शन सोमवार से काठगोदाम डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे का धरना-प्रदर्शन आज

इस मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट, क्षेत्रीय मंत्री मनन्दिर सिंह, गोपेश्वर श्रीवास्तव, नवीन लोहनी, सुखदेव सिंह मौजूद रहे।‘कर्मचारी-निगम हित के लिए जिम्मेदारी से करेंगे काम’नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के सहयोग से परिवहन निगम के संचालन को शत-प्रतिशत, समय पर वेतन भुगतान, हल्द्वानी डिपो के बंद मार्गों को खोलने सहित कर्मचारी-निगम हित के लिए जिम्मेदारी से कार्य किया जाएगा। यूनियन के हल्द्वानी डिपो के चुनाव में गठित नई कार्यकारणी को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नई टीम परिवहन निगम और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

अजय ने अध्यक्ष और प्राची ने उपाध्यक्ष का पद संभाला

भवाली डिपो में रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का चुनाव संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related