डीएम ने नौ अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर किए
नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने 9 आरोपियों को गुंडा घोषित कर 6 महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। इनमें विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त लोग शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास गंभीर है और ये क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर रहे थे।

नैनीताल। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 आरोपियों को गुंडा घोषित करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है| इनमें राहुल पुत्र रमेश (बंबाघेर, थाना रामनगर) पर जुआ अधिनियम के 7 व गैंगस्टर एक्ट का 1 मुकदमा, संजय आर्य पुत्र रमेश चंद्र (बागजाला, थाना काठगोदाम) पर आबकारी, एनडीपीएस व आईपीसी के 13 मुकदमे, अनुज राज सिंह पुत्र रमेश सिंह (चोरपानी, थाना रामनगर) पर आईपीसी के 4 व शस्त्र अधिनियम का 1 मुकदमा, शाहिद पुत्र मोहम्मद रफी (खताड़ी, रामनगर) पर आईपीसी के 4 मुकदमे, कौशल चिलवाल पुत्र राजेंद्र चिलवाल (इंदिरा कॉलोनी, रामनगर) पर आईपीसी के 5 मुकदमे, सलमान पुत्र रईस अहमद (थाना बनभूलपुरा) पर आर्म्स एक्ट, आईपीसी व एनडीपीएस के विभिन्न मुकदमे, मोहसिन पुत्र नासिर (पप्पू का बगीचा, बनभूलपुरा) पर एनडीपीएस के मुकदमे, शादाब पुत्र सज्जाद (थाना बनभूलपुरा) पर आर्म्स एक्ट व आईपीसी के 7 मुकदमे, प्रदीप सागर अमन पुत्र पूरनचंद सागर (लामाचौड़, थाना मुखानी) पर एनडीपीएस, आबकारी व आईपीसी के 9 मुकदमे दर्ज हैं| प्रशासन के अनुसार इन सभी व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास गंभीर है और इनकी गतिविधियां क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही थीं।
इसी आधार पर इन्हें 6 महीने के लिए जनपद नैनीताल की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं।



