लीजेंड्स लीग पर संकट, खेल विभाग ने जड़ा ताला

Date:

Hindustan Hindi News

लीजेंड्स लीग पर संकट, खेल विभाग ने जड़ा ताला

share

हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग विवादों के कारण रद्द हो गई है। खेल विभाग ने आयोजकों से भुगतान में देरी के कारण स्टेडियम के मुख्य गेट और टिकट काउंटर पर ताला जड़ दिया। दर्शक निराश होकर लौट गए, जबकि आयोजकों ने खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को कारण बताया।

लीजेंड्स लीग पर संकट, खेल विभाग ने जड़ा ताला

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग अब पूरी तरह खटाई में पड़ती नजर आ रही है। आयोजकों और खेल विभाग के बीच बढ़ते विवाद के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्टेडियम के मुख्य गेट और टिकट काउंटर पर ताला जड़ दिया है। स्थिति यह है कि मैच होने की उम्मीदें खत्म देख ब्रॉडकास्टिंग टीम भी अपना सामान समेटकर वापस लौट गई है। बुधवार शाम मैच देखने की उम्मीद से आए दर्शक निराश होकर वापस लौटे। मिली जानकारी के अनुसार, खेल विभाग और लीग आयोजकों के बीच भुगतान की प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

विभाग का कहना था कि हर दिन के किराए के लिए इंतजार करने के बजाय आयोजक 27 मार्च तक की पूरी राशि एकमुश्त जमा करें। बार-बार तारीखें बदलने और भुगतान में देरी के कारण विभाग ने अंततः यह सख्त कदम उठाया।दर्शकों को मिली निराशाबुधवार को स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्हें गेट पर ताला लटका मिला। सुरक्षाकर्मियों ने दर्शकों को लीग कैंसिल होने की सूचना देकर वापस लौटा दिया। वहीं आयोजकों ने ऑनलाइन साइट्स पर मैच रद्द होने का कारण स्टेडियम में खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को बताया है।अव्यवस्था की भेंट चढ़ी लीग11 से 14 मार्च के बीच प्रस्तावित इस लीग की तारीखें बार-बार आगे बढ़ रहीं थीं। 23 जनवरी के बाद से ही पवेलियन में दर्शकों की संख्या में भी भारी गिरावट देखी जा रही थी। खेल विभाग के इस कड़े फैसले के बाद अब स्टेडियम में फिर से सन्नाटा पसर गया है।हम अब स्टेडियम में लीग का आयोजन नहीं होने देंगे। प्रतिदिन के भुगतान की प्रक्रिया के कारण विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।रशिका सिद्दीकी, उपनिदेशक खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related