तमिलनाडु से हल्द्वानी आकर डोसा खिलाने वाले अंकल-आंटी परेशान, गैस संकट से व्यापार चौपट – haldwani dosa business suffers due to gas cylinder shortage

Date:

तमिलनाडु से हल्द्वानी आकर डोसा खिलाने वाले अंकल-आंटी परेशान, गैस संकट से व्यापार चौपट

Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:20 PM (IST)

हल्द्वानी में तमिलनाडु से आकर डोसा बेचने वाले एक दंपति को व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने के कारण एक महीने से दुकान बंद रखनी पड़ रही है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

व्यवसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से एक माह से दुकान बंद। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी से ढाई हजार किलोमीटर दूर तमिलनाडु से आकर हल्द्वानी में डोसा खिलाने वाले दंपति इन दिनों तंगहाली में जी रहे हैं। व्यवसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उनकी दुकान एक माह से बंद पड़ी है। वहीं इडली-डोसा के शौकीन दुकान के शटर में चस्पा नोटिस को देखकर बैरंग लौट रहे हैं।

काफी फेमस हैं अंकल आंटी

नवाबी रोड में वर्षों से लजीज साउथ इंडियन व्यंजन खिलाने वाले अंकल आंटी काफी फेमस हैं। छोटी सी दुकान में वह लोगों को इडली व मद्रासी डोसा परोसते हैं। लेकिन पिछले एक माह से व्यवसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से उनकी दुकान चौपट पड़ी है।

मूल रूप से तमिलनाडु निवासी गणेश लिंगम कहते हैं कि वह 30 वर्ष पहले हल्द्वानी में रोजगार करने आए थे। उस दौरान उन्होंने लोगों को इडली-डोसा खिलाना शुरू किया था। नवाबी रोड में महिला डिग्री कालेज के पास एक साधारण सी दुकान में वह लोगों को डोसा खिलाते हैं।

एक माह से आमदनी नहीं होने पर वह सस्ता गल्ला से मिलने वाले राशन के भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 बार वह सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहे है। जिससे वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related