धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ी

Date:

धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ी

share

बेस अस्पताल में समय पर इलाज ना मिलने का लगाया आरोप हल्द्वानी, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं

धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ी

हल्द्वानी, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह धरने के दौरान कार्यकर्ता नंदिता बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने तुरंत उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां समय पर इलाज ना मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। ब्लॉक अध्यक्ष अनीशा ने बताया कि रोज की तरह सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे, तभी अचानक नंदिता बिष्ट बेहोश हो गयी। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। आरोप लगाया कि वहां पहुंचने के बाद भी काफी देर तक उनका इलाज शुरू नहीं किया गया, जिससे अन्य कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई।

अस्पताल पहुंची अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आरोप लगाया कि करीब एक घंटे तक कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इस लापरवाही को लेकर उन्होंने आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने को समर्थन देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल भी मौके पर मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जब तक मानदेय नही बढ़ेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

South India realty entrepreneur Adityaram’s rise and Rs 17,000 crore net worth – The Times of India

Adityaram, founder, chairman and managing director of the Adityaram...

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026: Notification released for 668 posts; registration begins on April 20 – The Times of India

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026:...