नकली मेजर बनकर घूम रहे युवक को असली सैन्य अफसर ने पकड़ा
एक युवक ने सेना में भर्ती होने का सपना अधूरा रहने के बाद मेजर की वर्दी पहनकर हल्द्वानी में घूमना शुरू कर दिया। उसे असली मेजर द्वारा पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक की पहचान अमन रोमसन के रूप में हुई है, जिसने सेना में भर्ती परीक्षा में तीन बार असफलता का सामना किया था।

संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सेना में भर्ती होने का सपना अधूरा रहा तो एक युवक ने वर्दी सिलवाई, अशोक स्तंभ खरीदकर लगाए और ड्रेस कोड में हल्द्वानी में घूमता रहा। छुट्टी पर आए शीशमहल निवासी असली मेजर ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गीतांजलि गली, शीशमहल निवासी मेजर अजय पाठक इन दिनों पर छुट्टी पर घर आए हुए हैं। शनिवार को वह किसी काम से वॉल्क-वे मॉल की तरह आए थे। उन्होंने देखा कि एक युवक मेजर की वर्दी में घूम रहा है। उसकी शर्ट भी बाहर निकली है।
शक होने पर अजय ने युवक से पूछताछ की तो उसने खुद को सेना में मेजर होना बताया। यह भी कहा कि वह तिकोनिया स्थित आर्मी कैंट में तैनात है। मेजर अजय ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक की पहचान नौसर, खटीमा ऊधमसिंह नगर निवासी अमन उर्फ अमन रोमसन (24) के रूप में हुई। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 168 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सेना भर्ती में तीन बार असफलयुवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने इंटर की परीक्षा के बाद तीन बार सेना में भर्ती की परीक्षा दी। लेकिन असफल रहा। सेना की वर्दी का उसे बेहद शौक था। इसलिए उसने सेना की वर्दी खरीदी और उसे पहनकर घूमता रहा। युवक इन दिनों सुचेतना समाज सेवा केन्द्र काठगोदाम में कार्य कर रहा था। सेना की खुफिया इकाई ने भी युवक से पूछताछ की।मां का बचपन में हो गया था निधनएसआई कुमकुम धानिक ने बताया कि युवक की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। वह यूएस नगर से हल्द्वानी आकर काम कर रहा था। युवक ने नेम प्लेट भी अपने नाम की लगाई थी। बताया जा रहा है कि सेना में भर्ती न होने की वजह से लंबे समय तक तनाव में भी रहा था।


