नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए गंगाजल-गीता और हनुमान चालीसा का सहारा, हरीश पनेरू चलाएंगे अभियान

Date:

ETV Bharat / state

नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए गंगाजल-गीता और हनुमान चालीसा का सहारा, हरीश पनेरू चलाएंगे अभियान

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए गंगाजल-गीता और हनुमान चालीसा भेंट करेंगे

DRUG FREE UTTARAKHAND CAMPAIGN

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान

(

Etv Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 18, 2026 at 4:25 PM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: उत्तराखंड के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने नशे के खिलाफ एक अनोखे अभियान का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते नशे और चुनावों में शराब के इस्तेमाल को रोकने के लिए वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सामाजिक बदलाव की पहल करेंगे.

नशे के खिलाफ चलेगा अनूठा अभियान: हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने नशे के खिलाफ एक अनूठा अभियान शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नशे और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. इसका असर समाज और खासकर युवाओं पर गंभीर रूप से पड़ रहा है.

हरीश पनेरू घर-घर जाकर चलाएं जागरूकता अभियान: हरीश पनेरू ने कहा कि चुनावों के दौरान भी बड़े पैमाने पर शराब का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय है. इसी को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत वे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हर घर में जाकर गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता और हनुमान चालीसा भेंट करेंगे और लोगों से अपील करेंगे कि वे नशे से दूर रहें और चुनाव में शराब के प्रलोभन को ठुकराएं.

आम जन को गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा भेंट करेंगे हरीश पनेरून: पनेरू ने यह भी कहा कि शराब के कारण सैकड़ों परिवार बर्बाद हो चुके हैं और हजारों लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है. हरीश पनेरू ने बताया कि वे केवल आम जनता ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा भेंट कर इस मुहिम में सहयोग करने का आग्रह करेंगे. उनका कहना है कि यदि समाज मिलकर प्रयास करे, तो नशे जैसी बुराई को खत्म किया जा सकता है और एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत लोकतंत्र की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान, हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन, सीएम धामी ने दिया बड़ा संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Beautiful Indo-Arabic and Persian baby names quietly used in Indian families

AAText SizeSmallMediumLarge1/9Baby names that are not so IndianBaby names...

7 factors driving property price growth in Indian metro cities

TIMESOFINDIA.COM / Apr 19, 2026, 16:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/87...

From lotus feet darshan to reopening of Gangotri Temple: 5 rare spiritual journeys to experience this Akshaya Tritiya

AAText SizeSmallMediumLarge1/6From lotus feet darshan to reopening of Gangotri...

Baby names inspired by everyday qualities parents quietly admire

AAText SizeSmallMediumLarge1/9Baby names inspired by little moments of lifeSome...