नैनीताल: डोलमार-हल्द्वानी रोड पर पेड़ गिरा:यातायात बाधित, अग्निशमन विभाग ने हटाया
नैनीताल1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डोलमार-हल्द्वानी रोड पर एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया।
नैनीताल में शनिवार को डोलमार-हल्द्वानी रोड पर एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
.
घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। नैनीताल और हल्द्वानी की फायर यूनिटें मौके पर पहुंचीं।
अग्निशमन विभाग के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने वुडन कटर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इन टुकड़ों को सड़क मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।

