नैनीताल में फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़कर मुकदमा कराया दर्ज

Date:

ETV Bharat / state

नैनीताल में फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़कर मुकदमा कराया दर्ज

नैनीताल में सेना की वर्दी पहनकर घूमता मिला फर्जी ‘मेजर’, असली मेजर ने पकड़ा, अब मुकदमा हुआ दर्ज

Fake Major Arrest in Nainital

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

(

फोटो सोर्स- ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 19, 2026 at 9:00 PM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

नैनीताल: काठगोदाम क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

युवक ने खुद को बताया ‘मेजर अमन’: जानकारी के मुताबिक, बीती 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास मेजर अजय पाठक ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा. पूछताछ में उसने खुद को ‘मेजर अमन’ बताया, लेकिन उसकी वर्दी पहनने की शैली और गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इस पर मेजर पाठक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

खटीमा का रहने वाला है युवक: वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वो कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद उसे थाना काठगोदाम लाया गया. जहां नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है, जो उधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला है.

Fake Major Arrest in Nainital

नैनीताल में फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

क्यों पहनी सेना की वर्दी? पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे सेना के प्रति काफी आकर्षण है और भर्ती में असफल रहने के कारण उसने आर्मी की वर्दी पहन ली. वर्तमान में वो काठगोदाम क्षेत्र में कार्यरत है. पुलिस की मानें तो मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी की ओर से भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

काठगोदाम थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज: इससे पहले नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में युवक को पूछताछ के लिए थाना काठगोदाम लाया गया. प्रथम दृष्टया सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर मेजर अजय पाठक की लिखित तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related