नैनीताल में सड़क हादसों का कहर: हल्द्वानी-लालकुआं में तीन माह में 14 मौतें – haldwani lalkuan see 14 deaths in 26 road accidents in 3 months

Date:

Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:22 AM (IST)

नैनीताल जिले में तीन माह में 59 सड़क दुर्घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई और 61 घायल हुए। हल्द्वानी और लालकुआं में सर्वाधिक 26 हादसे हुए, जिनमें 14 लोगो …और पढ़ें

News Article Hero Image

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी।  नैनीताल जिले में पर्वतीय क्षेत्रों से ज्यादा मैदानी इलाके में तीन माह में 59 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 61 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए हैं। जिले के 15 थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र में हुई है।

पर्वतीय क्षेत्र बेतालघाट व खनस्यूं ब्लाक में तीन माह में एक भी सड़क दुर्घटनाएं देखने को नहीं मिली। वहीं हल्द्वानी में 13 सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत व दो लोग घायल हुए हैं। जबकि लालकुआं में 13 सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत व 15 लोग घायल हो गए हैं।

छह लोगों की मौत व पांच घायल

वहीं रामनगर व काठगोदाम सात-सात सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिली हैं। जिसपर रामनगर में छह लोगों की मौत व पांच घायल हुए हैं। वहीं काठगोदाम में तीन लोगों की मौत के साथ नौ लोग घायल हुए हैं।

एसपी ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र की मानें तो अधिकतर सड़क हादसे यातायात नियमों के उल्लंघन के दौरान किए जाते हैं। जिसमें ओवरस्पीड, बगैर हेलमेट व तेज रफ्तार के कारण देखने को मिलती है।

  • थाना क्षेत्र – कुल सड़क दुर्घटनाएं – मृतकों की संख्या – घायलों की संख्या
  • मल्लीताल – 02 – 00 – 02
  • तल्लीताल – 04 – 01 – 16
  • भवाली – 02 – 00 – 03
  • भीमताल – 02 – 00 – 02
  • मुक्तेश्वर – 01 – 00 – 01
  • बेतालघाट – 00 – 00 – 00
  • खनस्यूं – 00 – 00 – 00
  • कालाढूंगी – 03 – 03 – 02
  • रामनगर – 07 – 06 – 05
  • लालकुआं – 13 – 06 – 15
  • हल्द्वानी – 13 – 08 – 02
  • काठगोदाम – 07 – 03 – 09
  • चोरगलिया – 04 – 02 – 03
  • मुखानी – 00 – 00 – 00
  • बनभूलपुरा – 01 – 00 – 01
  • कुल – 59 – 29 – 61

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नो एंट्री में बेलगाम दौड़ रहे डंपर, जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में महिला पर हमला: चलती स्कूटी से गिराकर की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related