नैनीताल रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन
भानु जोशी, नैनीताल l नैनीताल के मल्लीताल रोपवे पर शुक्रवार को को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ

भानु जोशी, नैनीताल l नैनीताल के मल्लीताल रोपवे पर शुक्रवार को को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l जिसका उद्देश्य आपातकालीन राहत और बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास करना है। इससे पहले, 2025 में भी यहाँ रियल-टाइम रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया था, जिसमें डमी का उपयोग करके यात्रियों को नीचे उतारा गया। शुक्रवार को नैनीताल में पर्यटकों के भारी रोपवे अचानक से सात नंबर के स्टाफ हाउस के समीप रूक गई l जिसमें चार पर्यटक सवार थे l आपातकालीन कालीन घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम पहुंची l जिस पर तत्काल यात्रियों के बचाव के लिए रेस्क्यू शुरू के 112 में कॉल कर बुलाया गया l यात्रियों को रोपवे से सुरक्षित निकल कर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया l द्वितीय कमांडर राजेश जोशी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य तकनीकी खराबी के दौरान हवा में लटके पर्यटकों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकालने तैयारी को परखना है l इस दौरान इंस्पेक्टर फार्मासिस्ट सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्र बहादुर थापा, नरेश, पुष्कर, फूल सिंह,एस आई मनीष भाकुनी, एसआई भावना बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, चंदन रौतेला, जगदीश बिष्ट, अमन कुमार, शतीश पाण्डेय, भुवन चंद्र जोशी, रोहित कुमार, एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी, एल एफ एम प्रकाश मेर , डी वि आर महेश जोशी, एफ एम आनंद गिरी, विवेक थापा, किशोर फर्त्याल आदि मौजूद रहे l



