‘पापा ने तीन और मां ने दो शादियां कीं, मेरी शादी नहीं करवा रहे’, नाराज युवक टावर पर चढ़ा, Video

Date:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पिता के थप्पड़ से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. युवक ने आरोप लगाया कि पिता ने तीन शादियां की हैं लेकिन उसकी शादी नहीं करवा रहे और घर में सम्मान नहीं मिलता. पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

X

शादी न होने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा (Photo: Screengrab)

शादी न होने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. यह मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हथिया फाटक इलाके का है. युवक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार जुनैद का अपने बड़े भाई जुबेर के साथ झगड़ा हो गया था. विवाद के बाद पिता निजामुद्दीन ने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर जुनैद घर के पास मौजूद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

पिता के थप्पड़ से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

सम्बंधित ख़बरें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुनैद कटरा कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.

टावर से उतरने के बाद जुनैद ने पुलिस के सामने अपना दर्द बताया. उसने कहा कि उसके पिता ने तीन शादियां की हैं और उसकी मां ने भी दो शादियां की हैं, लेकिन वह 25 साल का हो गया है फिर भी उसकी शादी नहीं करवाई जा रही है.

टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

युवक का कहना था कि घर में उसे कोई सम्मान नहीं मिलता, जबकि वह घर के काम भी करता है. पुलिस ने युवक को हिदायत दी और फिर उसे उसके परिचितों के सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related