पीसीएस की मुख्य परीक्षा पहले दिन 435 अभ्यर्थियों ने दी

Date:

share

पीसीएस परीक्षा: हल्द्वानी के दो केन्द्रों में चार दिनों तक होगी पीसीएस की परीक्षा गुरुतेग

पीसीएस की मुख्य परीक्षा पहले दिन 435 अभ्यर्थियों ने दी

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर के दो केन्द्रों में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस की मुख्य परीक्षा कराई गई। 27 अप्रैल से शुरू हुई यह परीक्षा 30 मई को संपन्न होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 व दोपहर को 2 से 5 बजे तक आयोजित की गई। शहर के दो केन्द्रों में हुई परीक्षा में 435 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 105 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में गुरुतेग बहादुर स्कूल स्थित केन्द्र में 228 में से 233 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि खालसा कालेज में 252 में से 202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

दोनों केन्द्रों में 105 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वाजपेयी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सुबह की पाली में 9 से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित हुई। उन्होंने बताया की परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। दूसरे दिन की परीक्षा 28 अप्रैल, तीसरे दिन की 29 अप्रैल व चौथे दिन की परीक्षा गुरुवार 30 अप्रैल को संपन्न होगी। चारों दिन की परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में एक गर्भवती महिला अभ्यर्थी शामिल हुई। जिसे देखते हुए केन्द्र में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा को लेकर दोनों केन्द्रों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Probe ordered into open dumping of bio-medical waste in Pilibhit | Bareilly News – The Times of India

Pilibhit: Acting on widely circulated images showing hazardous bio-medical...

Panel proposes 24×7 CCTV surveillance for Lingaraj Temple | Bhubaneswar News – The Times of India

Lingaraj Temple, Bhubaneswar Bhubaneswar: The Lingaraj Temple Satwa Lipi...

Prof Shivendra Kashyap named Pant varsity VC | Dehradun News – The Times of India

Rudrapur: Professor Shivendra Kumar Kashyap has been appointed vice...