बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत,

Date:

बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत,

share

बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार को कार और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे

बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत,

सोनू नागी, बाजपुर। बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार और स्कूटी के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम दूधिया कॉलोनी नमूना निवासी 38 वर्षीय रवि पुत्र भजन सिंह दूध के व्यवसाय से जुड़े थे। रविवार को वह अपनी स्कूटी से भट्टपुरी बकाया पैसे लेने गए थे। वापस लौटते समय बाजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत निजी वाहन से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। रवि अपने पीछे पत्नी आशा देवी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related