बारिश बनेगी विलेन या होगा भारत-पाकिस्तान का फुल मैच? कोलंबो के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

Date:

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. ग्रुप-ए के इस मुकाबले में चर्चा खिलाड़ियों या रणनीति को लेकर नहीं, बल्कि मौसम को लेकर हो रही है. कोलंबो में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे करोड़ों क्रिकेट फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं.

फिलहाल कोलंबो में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है. पहले ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि भारी बारिश और गरज-चमक खेल में बाधा डाल सकती है. लेकिन श्रीलंकाई मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार कोलंबो में दिन के समय बारिश की संभावना कम है. हालांकि रात के समय हल्की धुंध रह सकती है. पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है लेकिन कोलंबो वेस्टर्न प्रोविंस में स्थित है, वहां मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक IN, कुलदीप की सरप्राइज एंट्री… भारतीय प्लेइंग-11 में फेरबदल तय! पाकिस्तान उतारेगा पांच स्पिनर्स

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाकिस्चान मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6: 30 बजे होगा. तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. नमी का स्तर 85 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच रह सकता है, जो खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. ज्यादा आर्द्रता के कारण गेंदबाजों को ग्रिप में दिक्कत और फील्डरों को थकान महसूस हो सकती है.

मैच धुला तो क्या होगा?
ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है. नियमों के अनुसार मैच का परिणाम निकालने के लिए कम से कम पांच-पांच ओवर्स का खेल जरूरी है. यदि बारिश के कारण इतना भी खेल संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे. ऐसे में दोनों टीमें सुपर-8 में पहुंच जाएंगी.

फिलहाल भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दो-दो मुकाबले जीते हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ ग्रुप A में शीर्ष पर है. पाकिस्तान भी चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.932 है. भारत ने अपने पिछले मैचों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया. जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका पर जीत दर्ज कीं.

फैन्स पूरे 40 ओवर के रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हैं. भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से ही भावनाओं, दबाव और रोमांच का प्रतीक रहा है. ऐसे में मौसम का हस्तक्षेप क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक हो सकता है. अब सबकी निगाहें कोलंबो के आसमान पर टिकी हैं. क्या बादल छंटेंगे और मैदान पर क्रिकेट का रोमांच दिखेगा. या फिर बारिश इस महामुकाबले की कहानी बदल देगी, जिसका फैसला रविवार शाम को होगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related