बिजली कटौती से आक्रोशित गौजाजाली के लोगों ने किया प्रदर्शन

Date:

Hindustan Hindi News

बिजली कटौती से आक्रोशित गौजाजाली के लोगों ने किया प्रदर्शन

share

– फोटो समाचार- 5 से 8 घंटे की बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

बिजली कटौती से आक्रोशित गौजाजाली के लोगों ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित उत्तर गौजाजाली के निवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की भारी कटौती के चलते उन्हें पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने कटौती बंद नहीं की, तो वे अधिकारियों का घेराव करेंगे और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शनिवार को पार्षद रईस अहमद गुड्डू के नेतृत्व में शनिबाजार रोड पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में 5 से 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।

बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। पार्षद गुड्डू ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से दबाव में आकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन मीटर लगने के बाद जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक आ रहे हैं, उनकी समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान त्रिलोक सिंह, शहाबुद्दीन, लाइक सैफी, दिनेश अग्रवाल, पुष्पा चौहान, हनीफ, शमशुल, इकबाल अंसारी, गुड्डू सलमानी और आजम पारसी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related