बीकानेर में छात्रा की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, 4 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

Date:

बीकानेर में 8वीं क्लास की परीक्षा देने निकली 13 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

X

8वीं की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, गिरफ्तारी के बाद परिजनों का धरना खत्म. (Photo: Representational)

8वीं की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, गिरफ्तारी के बाद परिजनों का धरना खत्म. (Photo: Representational)

राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू सब-डिवीजन से बलात्कार और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल की एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ चल रही है.

दिल दहला देने वाली ये वारदात 21 फरवरी की है. 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली मासूम अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, उसे बोर्ड एग्जाम देना था. लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी. परिजनों ने जब तलाश शुरू की, तो घर से कुछ ही दूरी पर उसकी अर्धनग्न लाश बरामद हुई. छात्रा की लाश संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.

एसपी कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि जांच के दौरान मिले सुराग और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ में पता चला है कि उसने लड़की को रास्ते में अकेला पाकर रोका था. जब लड़की ने उसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने आव देखा न ताव और उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. 

सम्बंधित ख़बरें

आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है. एसपी ने कहा, “हमने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के एंगल पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.” वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था.

माहौल बिगड़ता देख एडीजी लता मनोज ने खुद रंजीतपुरा का दौरा किया और जांच की कमान संभाली. इस मामले में राजनीति भी गरमाई रही. पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से लंबी बातचीत की थी. उनके साथ पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, केशवलाल बोर्ड के पूर्व चेयरमैन महेंद्र गहलोत और सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ तेत्रावाल भी मौजूद रहे. 

प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को आर्थिक सहायता और एक रिश्तेदार को संविदा पर नौकरी देने का लिखित भरोसा दिलाया. इसके बाद परिजन चौथे दिन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए और धरना समाप्त किया गया. बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद गतिरोध खत्म हुआ है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार की सभी मांगें पूरी हों. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: RR assistant coach Vikram Rathour speaks after loss to KKR

| Apr 20, 2026, 12:50:10 PM | TIMESOFINDIA.COMRajasthan...

IPL 2026: ‘It’s the nature of the game’ – Varun Chakaravarthy on pitch, pressure & KKR win

00:44 Boeing AH-64 Apache evolves with advanced weapons...

NEET PG registration window 2026 expected to open soon at neet.nta.nic.in: Check details here – The Times of India

NEET PG application window 2026NEET PG exam registration window...