बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों का होगा क्लैश, ‘गबरू’ और ‘बंदर’ में कौन मारेगा बाजी?

Date:

मई 2026 का महीना बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक टक्कर का गवाह बनने जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि यह टक्कर किसी बाहरी से नहीं, बल्कि घर के ही दो शेरों के बीच है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर  सनी देओल अपनी फिल्म ‘गबरू’ को लेकर तैयार हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके छोटे भाई बॉबी देओल अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ लेकर आ रहे हैं.

अब एक ही महीने के भीतर दो सगे भाइयों की बड़ी फिल्मों का रिलीज होना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, लेकिन ट्रेड पंडितों और सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस मुकाबले में बाजी कौन मारेगा? 

कब रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘गबरू’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं. माना जा रहा है कि यह फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. गबरू को शशांक उदयपुरकर ने डायरेक्ट किया है और विशाल राणा और ओम छंगानी ने इसे प्रोड्यूस किया है. उम्मीद है कि फिल्म देओल के करियर के खास सबजेक्ट को दिखाएगी.

बंदर से बॉबी देओल चलाएंगे जादू?
दूसरी तरफ बॉबी देओल जिन्हें सोशल मीडिया पर फैंस ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से जाना जाता हैं, 22 मई 2026 को अपनी फिल्म ‘बंदर’ के साथ मैदान में उतरेंगे. जिसे अनुराग कश्यप ने बनाया है. एनिमल और वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की भारी सफलता के बाद बॉबी का करियर एक नई ऊंचाई पर है और दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. उनकी फिल्म ‘बंदर’ का टाइटल ही लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है. बॉबी देओल की यह फिल्म सनी की ‘गबरू’ के ठीक 14 दिन बाद आ रही है, जिसका मतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बेहद करीबी और दिलचस्प होने वाला है.

कौन मारेगा बाजी?
अक्सर देखा जाता है कि जब दो बड़ी फिल्में पास-पास आती हैं, तो वे एक-दूसरे का मार्केट काटती हैं. लेकिन यहाँ मामला थोड़ा अलग है. सनी और बॉबी दोनों की अपनी-अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. जहां सनी को देखने के लिए मास ऑडियंस और पुराने फैंस जुटते हैं, वहीं बॉबी ने युवाओं के बीच एक नया क्रेज पैदा किया है. 

जानकारी के लिए बता दें कि गबरू को पहले 13 मार्च को ही रिलीज किया जाने वाला था. लेकिन अब यह फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है. ऐसी चर्चा है कि फिल्म 8 मई को आएगी. हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ  है, लेकिन अगर कंफर्म हुआ तो ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों भाईयों में कौन बाजी मारेगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Scientists develop plant-based serum that regrows hair within weeks | – The Times of India

A new experimental hair-loss treatment has drawn global attention...

IRGC Takes Control in Iran as Khamenei’s Leadership Faces Uncertainty | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130421085,imgsize-151270,width-400,height-225,resizemode-4/irans-military-cuts-off-khamenei-from-own-govt-tightens-grip-over-state-functions-report.jpg" alt="Iran's military cuts off Khamenei from own...

Anne Hathaway Reveals Pressure of Filming ‘The Devil Wears Prada 2’ | – The Times of India

Los Angeles, April 21 (IANS) Hollywood actress Anne Hathaway...