भीड़भाड़ से दूर, हिमाचल के इन ‘सीक्रेट’ कोनों में छिपी है जन्नत

Date:

रोजमर्रा की वही घिसी-पिटी जिंदगी और दफ्तर की चिक-चिक से अगर आप ऊब चुके हैं, तो बस अपना बैग पैक कीजिए और पहाड़ों की ओर निकल पड़िए. भारत में एक राज्य ऐसा है, जहां की हवाओं में कदम रखते ही आपकी सारी थकान गायब हो जाएगी और मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा. हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की, जिसे मुसाफिरों की दुनिया का स्वर्ग कहा जाता है. शिमला की रौनक हो या मनाली के शांत रास्ते, यह राज्य हर उस शख्स के लिए बना है जो जिंदगी को करीब से महसूस करना चाहता है.

हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ खास

अगर आपको खतरों से खेलने और प्रकृति को करीब से देखने का शौक है, तो हिमाचल का कुल्लू, मनाली और धर्मशाला आपका इंतजार कर रहे हैं. यहां किन्नौर की ऊंची चोटियों के बीच ट्रेकिंग करने का एक अलग ही रोमांच है. इन रास्तों पर चलते हुए आप न केवल हिमालय की बेमिसाल खूबसूरती को देख सकते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की सादगी और उनके शानदार सत्कार का भी अनुभव कर सकते हैं. यह सफर आपको कुदरत की उन गहराइयों में ले जाता है, जहां पहुंचकर वक्त जैसे ठहर सा जाता है.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: छोड़िए वीजा की टेंशन! 2026 में इन देशों की सैर करना है सबसे आसान

भीड़भाड़ से दूर अगर आप अपने मन की शांति की तलाश में हैं, तो मैक्लोडगंज, मणिकरण और चंबा आपके लिए सबसे सही ठिकाने हैं. ऊंचे पहाड़ों की गोद में बसे इन इलाकों में जब आप तिब्बती मठों और प्राचीन मंदिरों की घंटियों की आवाज सुनते हैं, तो रूह को एक अलग ही सुकून मिलता है. भव्य पहाड़ों के बीच बैठकर आत्मचिंतन करने और खुद को पहचानने के लिए हिमाचल से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती.

आराम से घूमना है तो ये जगहें चुनें

जो लोग सिर्फ आराम करना चाहते हैं और खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए डलहौजी, खज्जर (खजियार) और कसोल बेहतरीन विकल्प हैं. ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले खज्जर के मैदान हों या शिमला की मॉल रोड की चहल-पहल, यहां की हरियाली और शांत वातावरण किसी का भी दिल जीत सकता है. यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बस शांत बैठकर पहाड़ों को निहारना और ताजी हवा में सांस लेना चाहते हैं.

भीड़ से दूर, हिमाचल के अनसुने कोने

अगर आप उन मुसाफिरों में से हैं जिन्हें लीक से हटकर चलना पसंद है, तो आपको हिमाचल के अनसुने ठिकानों जैसे चितकुल, जिभी, बरोट घाटी और पब्बर घाटी की सैर जरूर करनी चाहिए. ये वो जगहें हैं जहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं होती और आप प्रकृति के साथ एक आत्मीय जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. यहां का एकांत और स्थानीय लोगों का प्यार आपको यह एहसास कराएगा कि असली हिमाचल तो इन्हीं छोटी गलियों और घाटियों में बसता है.

यह भी पढ़ें: इस स्टेशन पर रोज टिकट खरीदते हैं लोग, लेकिन ट्रेन में बैठते क्यों नहीं

हिमाचल सिर्फ अपने नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल मेहमाननवाजी के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. हाल के सालों में हिमाचल को लगातार ‘सबसे मेहमाननवाज राज्य’ का दर्जा मिलना इस बात का सबूत है कि यहाँ के लोग सैलानियों को कितना स्नेह देते हैं. पहाड़ों जैसी सादगी और दिल खोलकर स्वागत करने का यहाँ का अंदाज ही इसे भारत का सबसे प्रिय पर्यटन स्थल बनाता है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: RR assistant coach Vikram Rathour speaks after loss to KKR

| Apr 20, 2026, 12:50:10 PM | TIMESOFINDIA.COMRajasthan...

IPL 2026: ‘It’s the nature of the game’ – Varun Chakaravarthy on pitch, pressure & KKR win

00:44 Boeing AH-64 Apache evolves with advanced weapons...

NEET PG registration window 2026 expected to open soon at neet.nta.nic.in: Check details here – The Times of India

NEET PG application window 2026NEET PG exam registration window...