भीषण गर्मी से झुलस रहे शहर में प्याऊ लगाना भूले जिम्मेदार

Date:

भीषण गर्मी से झुलस रहे शहर में प्याऊ लगाना भूले जिम्मेदार

share

हल्द्वानी में गर्मी के कारण लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की कमी है, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के प्याऊ की स्थिति भी खराब है और कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था नहीं है। लोगों को बोतलबंद पानी खरीदना मजबूरी बन गया है।

भीषण गर्मी से झुलस रहे शहर में प्याऊ लगाना भूले जिम्मेदार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गर्मी का पारा लगातार चालीस के पास पहुंच रहा है। गर्मी से राहत के लिए गला तर करने को लोगों को लगातार पानी की जरूरत बनी हुई है। वहीं घर से बाहर निकलते ही पीने का पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ की टीम ने सोमवार को पानी के इंतजाम की पड़ताल की। इस दौरान लोगों की आवाजाही के मुख्य स्थानों में कोई इंतजाम नजर नहीं आए। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी प्याऊ तक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में बोतलबंद पानी खरीदना लोगों की मजबूरी बना हुआ है। कालाढूंगी चौराहा:शहर में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले कालाढूंगी चौराहे से हर दिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं।

मुख्य बाजार का रास्ता और ऑटो स्टैंड होने से दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रती है। वहीं यहां बने कालू सिद्ध मंदिर में लोग लगातार पहुंचते हैं। इसके बाद भी यहां एक भी प्याऊ नहीं होने से लोग पानी की दिक्कतों का सामना करते हुए मिले। इसकी तैयारी के लिए नगर निगम की कोई पहल भी नजर नहीं आई।तिकोनिया चौराहा:तिकोनिया चौराहे से ही शहर से बाहर जाने वाले वाहन गुजरते हैं। वहीं नजदीक में बुद्ध पार्क होने से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे लोग यहां जुटते हैं। कई दिनों से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां जमा हो रही हैं। उन्हें पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो रहा है। यहां प्याऊ के लिए एक अस्थायी ढांचा बनने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।तहसील कार्यालय:नैनीताल रोड स्थित तहसील के बाहर लगे नगर निगम के प्याऊ की हालत खस्ताहाल है। प्याऊ में लगा एकमात्र नल भी टूट चुका है, जिससे लगातार पानी का रिसाव जारी है। गर्मियों में बीमारी का खतरा होने के बावजूद इसकी सफाई तक नहीं हो सकी है। ऐसे में इसका पानी पीने पर लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है।सिटी मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कार्यालयअपने जरूरी प्रशासनिक कामों के लिए लोगों का दिनभर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आना-जाना बना रहता है। कार्यालय के गेट में बने प्याऊ में लगे छह नलों में से एक में भी पानी आता नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि पानी की टंकी भी पूरी तरह खाली है। कैंटीन में एसबीआई की ओर से लगाया गया वाटर कूलर टैंक पानी नहीं होने के कारण बंद पाया गया। यहां पहुंचे लोगों ने बातचीत में बताया कि वह पानी खरीदकर पी रहे हैं।नगर निगम कार्यालय:हिन्दुस्तान की पड़ताल में केवल नगर निगम कार्यालय में ही लोगों को राहत देने के लिए पानी का इंतजाम मिला। कार्यालय के गेट के पास लगाए वाटर प्यूरिफायर में ठंडे और सादे पानी का इंतजाम किया गया है। नगर निगम पहुंचने वाले लोगों के साथ ही नजदीकी दुकानदारों के लिए यह गर्मी में राहत बना हुआ है।कोट-प्याऊ लगाने के लिए जगह चिह्नित कर पूरी तैयारी कर ली गई है। जल्द ही सभी जगह पानी का इंतजाम कर दिया जाएगा।डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related