‘मेरी FIR करा दो, लेकिन भवन गणना ड्यूटी नहीं करूंगी’, उत्तराखंड में शिक्षकों और कर्मचारियों का हंगामा – haldwani teachers protest building enumeration duty assignments

Date:

Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:51 AM (IST)

हल्द्वानी में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भवन गणना ड्यूटी के मनमाने आवंटन पर विरोध प्रदर्शन किया। एक शिक्षिका ने तैनाती क्षेत्र से बाहर ड्यूटी करने से …और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट से वार्ता करते जनगणना डयूटी में लगाए गए शिक्षक व कर्मचारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । भवन गणना में लगाई गई ड्यूटियों पर सवाल उठ रहे हैं। तैनाती स्थल से अन्य क्षेत्रों में गणना का काम सौंपने से कर्मचारियों में गुस्सा है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में काफी हंगामा हुआ।

शिक्षक और कर्मियों ने प्रशासन पर ड्यूटियां लगाने में मनमानी करने का आरोप भी लगाया। दूसरे ब्लाकों के कर्मियों को हल्द्वानी में भवन गणना कार्य मिलने पर प्रश्न चिह्न लगाए। प्रभारी सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को कर्मियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित प्राथमिक विद्यालय छड़ायल सुयाल की शिक्षिका ने ड्यूटी करने से साफ मना कर दिया।

तैनाती क्षेत्र से दूर ड्यूटी

उन्होंने यहां तक कह दिया कि प्रशासन चाहे एफआइआर क्यों न करा दे, लेकिन वो इन परिस्थितियों में गणना कार्य नहीं करेंगी। शिक्षिका ने बताया कि उनका तैनाती क्षेत्र छड़ायल सुयाल है। बाल गणना कार्य भी इसी क्षेत्र में किया था। वे पूरे इलाके से परिचित हैं। ऐसे में भवन गणना कार्य बेहतर तरीके से कर सकती हैं। लेकिन, नगर निगम प्रशासन ने उनकी ड्यूटी शनि बाजार क्षेत्र में लगा दी है। इसे लेकर पूर्व में प्रत्यावेदन दिया था, फिर भी संज्ञान नहीं लिया गया।

वहीं, पीलीकोठी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका मंजू पांडे ने बताया अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाली हैं। कुछ महीने पहले सिर का आपरेशन हुआ है। अन्य समस्याएं भी हैं, लेकिन तैनाती क्षेत्र से दूर ड्यूटी लगा दी है। जबकि, उनके कुछ साथियों की बगैर किसी कारण ड्यूटी काट दी है। अगर राहत नहीं मिली तो वीआरएस लेना ही विकल्प होगा। इधर, कर्मचारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिले। डीएम को ड्यूटी लगाने में हुई गड़बड़ियों से अवगत कराया। साथ ही मांग पत्र सौंपा।

ड्यूटी कटवाने को लेकर भी लगी रही भीड़

नगर निगम और तहसील परिसर में शनिवार से प्रारंभ हो रही भवन गणना से ड्यूटी कटवाने को लेकर कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं महिला कर्मियों ने नगर निगम सभागार में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को घेर लिया।

पढ़ाने के बाद गणना पर जाने के आदेश से गुस्सा

गुरुवार को शिक्षकों से स्कूल में पढ़ाने के बाद भवन गणना कार्य करने संबंधित आदेश जारी किया गया था। इस पर शिक्षकों ने गुस्सा जताया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा शिक्षकों को विद्यार्थियों की चिंता है।

गणना कार्य भी जरूरी है, लेकिन दबाव न बनाया जाए। गणना में लगाए गए अध्यापकों से सिर्फ वही काम कराएं। उन्होंने रुद्रप्रयाग के सीईओ के आदेश की तर्ज पर स्पष्ट पत्र जारी करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Census 2026: अब बस एक कॉल पर मिलेगी जनगणना से जुड़ी पूरी जानकारी, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कल से डिजिटल जनगणना फील्ड कार्य, प्रगणक घर-घर करेंगे सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How to get Ben 10 skins in Fortnite | Esports News – The Times of India

One of the most beloved animated franchises of the...

Arjun Bijlani on Instagram subscriptions: Authenticity and value will always be key – The Times of India

Currently seen entertaining audiences on Laughter Chefs, Arjun Bijlani...