मोमोज खाने के लिए कार से उतरे, डंपर ने ठोका: हल्द्वानी में घूमने निकले थे चारों दोस्त, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में चार दोस्तों के साथ मोमो खाने गए युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक को भी हल्की चोट आई है। मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि हम चारों दोस्त हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिलने आए थे।

.

जैसे ही अनिल रौतेला हमसे मिलने आया, तो उसे ऊपर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर डंपर को तेज रफ्तार भगाकर वहां से भाग गया। इसके बाद हम अनिल रौतेला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

हल्द्वानी कोतवाली ने बताया कि हादसा टीपी नगर में देर रात हुआ, जिसमें फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनिल रौतेला की मौत हो गई है।

टक्कर के बाद अनिल रौतेला के पेट में गहरी चोट आई।

टक्कर के बाद अनिल रौतेला के पेट में गहरी चोट आई।

कार से उतरकर सड़क पार कर रहा था अनिल

मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि अनिल अपने चार दोस्तों के साथ हल्द्वानी में मिलने आया था। सभी दोस्त टीपी नगर पुलिस चौकी के पास मोमो खाने पहुंचे थे। जैसे ही अनिल कार से उतरकर सड़क पार करने लगा, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य युवक को भी हल्की चोट आई है।

अनिल के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि वह जैसे ही उनसे मिलने पहुंचा, तभी ऊपर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में दोस्तों ने अनिल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने डंपर का पीछा कर चालक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे जानकारी देते हुए।

मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे जानकारी देते हुए।

चार भाइयों में तीसरे नंबर का

मृतक के परिजनों और दोस्तों के अनुसार, अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और हल्द्वानी में किराए पर रहकर नौकरी करता था। परिवार में खुशी का माहौल था क्योंकि उसके भाई की शादी मई में होने वाली थी और उसकी तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और डंपर चालक से पूछताछ जारी है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

रामनगर में कार-टेंपो से भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की मौत: परिवार में इकलौता था जशन; गाड़ी के पार्ट्स लेने हल्द्वानी जा रहे थे

रामनगर में कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो से भी जा भिड़ी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related