रश्मिका मंदाना ने शादी में Ex के दोस्त को नहीं दिया न्योता, लगी मिर्ची, बोला- चॉकलेट…

Date:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं. विजय से पहले रश्मिका कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी संग रिश्ते में थीं. दोनों की लव स्टोरी किरिक पार्टी (2016) के सेट पर शुरू हुई थी. जुलाई 2017 में प्राइवेट सेरेमनी में दोनों की एंगेजमेंट हो गई. लेकिन सितंबर 2018 में आपसी मतभेद के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ दिया. अब रश्मिका-विजय की शादी की खबरों के बीच रक्षित के दोस्त प्रमोद शेट्टी ने कहा कि उन्हें इनविटेशन नहीं मिला. 

एक्स के दोस्त का रिएक्शन
मीडिया से बात करते हुए रक्षित के दोस्त प्रमोद ने कहा, रश्मिका का शादी का इनविटेशन अभी नहीं मिला. मिला तो जाऊंगा. हम जानते हैं वो हमें नहीं बुलाएंगी, कुछ नया नहीं है. रक्षित तो चॉकलेट खाकर गिल्टी फील करने वाले बच्चे नहीं हैं. एक्टर के दोस्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, नेटिजन्स ने कमेंट्स में नाराजगी जताई है.

एक-दूजे के होंगे विजय-रश्मिका 
2026 का सबसे हॉट टॉपिक है रश्मिका-विजय की शादी. उदयपुर में छोटी सेरेमनी की डेट और रूमर्स चल रहे थे, फैंस वेडिंग कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे थे. लंबे समय तक चुप्पी के बाद रश्मिका ने फाइनली न्यूज कन्फर्म कर दी. सारी गॉसिप वहीं खत्म हो गई. बोलिवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका ने शादी को कंफर्म किया है. वो और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन बंधेंगे. 

तेलुगु या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कोई इनवाइटेड नहीं. बहुत छोटी प्राइवेट सेरेमनी है. कपल हैदराबाद और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन प्लान कर रहा है. दोनों ने काम से ब्रेक लिया है, रश्मिका का शेड्यूल पैक्ड है तो बिग डे के बाद जल्द वापसी करेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री 2018 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थी, जहां वो लीड रोल्स में थे, उसी साल डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया. शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और अफवाहें उड़ने लगीं. 

लंबे समय तक दोनों ने रिलेशनशिप को नकारा या गोलमोल जवाब दिए. लेकिन 2025 में अक्टूबर में प्राइवेट एंगेजमेंट की खबरें आईं, नवंबर 2025 में हैदराबाद के एक इवेंट में विजय ने रश्मिका का हाथ पब्लिकली Kiss किया, जो वायरल हो गया. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related