राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट… लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

Date:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) राजधानी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है. इसमें खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है.

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में IED ब्लास्ट की साजिश रच रहा है. खुफिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि लश्कर के आतंकी पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक इलाके के मंदिरों में भी धमाके की साजिश रच चुके हैं.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में बम धमाका हुआ था, आतंकी संगठन लश्कर उसी के बाद से ये साजिश रच रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: टेलरिंग का काम करने नवसारी गया था फैजान, गुजरात ATS ने आतंकी साजिश के आरोप में पकड़ा, परिवार ने बेटे को बेगुनाह बताया

इनपुट के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किला के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित टारगेट हो सकते हैं. इसके अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, ऐसे में प्रशासन सख्ती बरत रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद रच गई हो सकती है. आशंका है कि आतंकी संगठन इस घटना के बाद भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद राजधानी के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी निगरानी को भी और सख्त किया गया है.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में रखी जा रही नजर

भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखी जा रही है. बैग, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं. इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

South India realty entrepreneur Adityaram’s rise and Rs 17,000 crore net worth – The Times of India

Adityaram, founder, chairman and managing director of the Adityaram...

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026: Notification released for 668 posts; registration begins on April 20 – The Times of India

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026:...