रोडवेज बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
नैनीताल, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कनक (04) पुत्री जीवनराम निवासी रानीबाग के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। तब बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी चित्रशिला घाट के पास यह हादसा हो गया।
ममता बनर्जी ने मोदी के झालमुरी खाने को ‘नाटक’ बताया
20 Apr 2026 | 10:22 PM
बीरभूम, 20 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारग्राम में सड़क किनारे एक स्टॉल पर झालमुरी खाते देखे जाने के एक दिन बाद आरोप लगाया है कि यह घटना चुनाव प्रचार के तहत रची गई एक ‘मनगढ़ंत कहानी’ थी।.
रेवंत रेड्डी ने मेडिगड्डा बांध का किया निरीक्षण, वैज्ञानिक मूल्यांकन करने का दिया आदेश
20 Apr 2026 | 9:54 PM
हैदराबाद, 20 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार शाम अपने कैबिनेट के मंत्रियों एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और दुद्दिला श्रीधर बाबू, एनडीएसए के अध्यक्ष अनिल जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिगड्डा बैराज का निरीक्षण किया।.
गंगोत्री और यमुनोत्री में 9258 भक्तों ने दर्शन किए, गंगोत्री मार्ग हुआ अवरुद्ध
20 Apr 2026 | 9:16 PM
देहरादून 20 अप्रैल (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड स्थित मां श्री गंगोत्री और मां यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दूसरे दिन सोमवार शाम सात बजे तक कुल 9258 श्रद्वालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। .
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक दवा इकाई में लगी भीषण आग
20 Apr 2026 | 9:01 PM
हैदराबाद, 20 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के जिन्नाराम मंडल के अंतर्गत गड्डापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा इकाई में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।.
तेलंगाना में कांग्रेस- बीआरएस में मिलीभगत – सुभाष
20 Apr 2026 | 8:55 PM
हैदराबाद, 20 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में मिलीभगत है। .





