रोडवेज बस ने बच्ची को कुचला, 20 मीटर तक घसीटा: हल्द्वानी में रोड क्रॉस के दौरान टक्कर मारी, गुस्साए परिजनों ने पत्थर बरसाए – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में रोडवेज बस ने आंगनबाड़ी से लौट रही 5 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसे करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास हुआ।

.

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना खौफनाक था कि लोगों के शोर मचाने के बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और मासूम कनक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। 5 वर्षीय कनक अपने दो अन्य साथियों के साथ आंगनबाड़ी से घर लौट रही थी।

जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे, तभी कनक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि साथ चल रहे बाकी दो बच्चे बस की जद में आने से बाल-बाल बच गए।

घटना की PHOTOS…

हादसे के बाद परिजनों ने रोडवेज बस में पत्थराव कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों ने रोडवेज बस में पत्थराव कर दिया।

पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की खबर सुनते ही मां बार-बार बेसुध हो रही है।

हादसे की खबर सुनते ही मां बार-बार बेसुध हो रही है।

आक्रोशित परिजनों ने बस के शीशे तोड़े

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करते हुए उसके शीशे तोड़ दिए और सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठ गए। इसके चलते रानीबाग-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया। हादसे की खबर सुनते ही मां बार-बार बेसुध हो रही है।

कनक की फाइल फोटो।

कनक की फाइल फोटो।

यूपी के पीलीभीत से आया था परिवार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची का परिवार यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है और यहां मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। बच्ची के दो बड़े भाई हैं। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शहर में भारी गाड़ी की नो एंट्री की गई थी।

लेकिन रोडवेज बस को इससे छूट दी गई थी। हम मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

——————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

नैनीताल में वन विभाग की टीम पर फायरिंग: पेड़ काटने की सूचना पर जंगल में पहुंचे, देखते ही तस्करों ने चलाई गालियां

नैनीताल में अवैध पेड़ कटान रोकने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग की गई। वन विभाग की रामनगर टीम को सुबह तराई पश्चिमी वन क्षेत्र नाथुपुर छोई में तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन कर्मचारी मौके पर छापा मारने गए। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related