रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, दावोस दौरे में सीएम एकनाथ शिंदे की जान पर था खतरा

Date:

रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, दावोस दौरे में सीएम एकनाथ शिंदे की जान पर था खतरा

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

X

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार.  (Photo: PTI)

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार. (Photo: PTI)

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने एक सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी.

रोहित पवार ने VSR पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनके अनुसार मुख्यमंत्री का विमान ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट की अनुमति लिए बिना उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. पवार का दावा है कि इस स्थिति के बाद दोनों देशों की तरफ से फाइटर जेट्स के जरिए विमान को गिराने की चेतावनी दी गई थी.

दावोस यात्रा के दौरान सुरक्षा पर बड़ा सवाल
 

सम्बंधित ख़बरें

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चूक थी और इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था. पवार के मुताबिक इस घटनाक्रम के बाद बहरीन से ज्यूरिख के बीच विमान का रूट अचानक बदलना पड़ा.

फाइटर जेट से चेतावनी मिलने का आरोप

उनका कहना है कि प्रशासन की ऐसी कई गलतियों के कारण मुख्यमंत्री की जान जोखिम में आ सकती थी. रोहित पवार ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है. फिलहाल इस दावे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related