विपक्ष ने आधी आबादी के अधिकारों पर किया प्रहार: भट्ट

Date:

Hindustan Hindi News

विपक्ष ने आधी आबादी के अधिकारों पर किया प्रहार: भट्ट

share

हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के रवैये से महिलाओं के अधिकारों पर आक्रमण हुआ है। महिला विधेयक के समर्थन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि महिलाओं की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।

विपक्ष ने आधी आबादी के अधिकारों पर किया प्रहार: भट्ट

जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर रविवार को एमबीपीजी कॉलेज सभागार में महिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार हुआ है। उनके विरोध के चलते संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पास नहीं हो पाया।प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर महिला जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क कर युवतियों को महिला विधेयक के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से 10 दिनों तक संगठित और प्रभावी अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।रुचि भट्ट ने कहा कि अभियान में महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, छात्राओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हमारा प्रयास होगा, जन-जन तक यह बात पहुंचाना कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज उठाएं, ताकि महिला सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण प्रयास को और अधिक मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, दर्जाधारी भावना मेहरा, रेनू अधिकारी, बबली चौहान, ममता पलडिया, श्रुति तिवारी, विजयलक्ष्मी चौहान, भूमिका गोयल, आभा गोस्वामी, राशि जैन दीप्ति चुफ़ाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Study shows no genetic harm in children of Chernobyl radiation survivors – The Times of India

Study shows no genetic harm in children of Chernobyl...

Hazaribag Bank Robbery: SIT Formed After Rs 2 Crore Gold & Cash Heist | Ranchi News – The Times of India

Hazaribag: The Hazaribag police have constituted a Special Investigation...

Mind The Real Sikh Aspirations In Punjab – The Times of India

FAQsTerms & ConditionsPrivacy policyCopyright © 2024 Bennett, Coleman &...