वीकेंड पर नैनीताल में भारी गाड़ियां बैन, इन रास्तों से गुजरेंगे सैलानियों के वाहन – haldwani traffic diversion heavy vehicles banned on weekends

Date:

वीकेंड पर नैनीताल में भारी गाड़ियां बैन, इन रास्तों से गुजरेंगे सैलानियों के वाहन

Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:47 AM (IST)

वीकेंड पर हल्द्वानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यात्रा मार्गों प …और पढ़ें

News Article Hero Image

शहर से होकर नहीं गुजरेंगे पर्यटक। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड पर शनिवार व रविवार के दिन जिले की सीमाओं पर ही भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को पुलिस तीन अस्थायी पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवाएगी। इसलिए घर से निकलने से पहले आप यातायात डायवर्जन का रूट देखकर निकलें।

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

आज सुबह छह से रात 10 बजे तक यात्रा रूट में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जो भारी मालवाहक वाहन जिले की सीमा के अंदर होंगे उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी को आने के दौरान नंबर-01 बैंड से पीछे रोड के बायीं ओर भीमताल एचएमटी क्षेत्र में, पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किए जाएंगे।

जबकि मैदान से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे पार्क किए जाएंगे।

इन रूटों से होकर जाना होगा

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे।
  • रूद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटकों के वाहन लालकुंआ से तीनपानी फ्लाईओवर के रास्ते से काठगोदाम की तरफ से जाएंगे।
  • रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नरिमन तिराहा से वाया गौलापार होकर भेजा जाएगा।
  • 19 अप्रैल को रविवार की दोपहर तीन से रात नौ बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी को जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड से रूसी बाईपास होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी होते हुए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में फिर सैलानियों का सैलाब, पार्किंग फुल; एंट्री प्वॉइंट पर रोके वाहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related