शराब की 12 दुकानों के ओवर रेटिंग में चालान, तीन लाख वसूले

Date:

share

हल्द्वानी में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की। तय कीमत से अधिक दाम वसूलने पर 12 दुकानों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी शिकायतों पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

शराब की 12 दुकानों के ओवर रेटिंग में चालान, तीन लाख वसूले

मोहन भट्ट हल्द्वानी। जिले में शराब के शौकीनों से तय कीमत से अधिक दाम वसूलने वाले शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने शुक्रवार को पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग के मामले पकड़े जाने पर 12 दुकानों के चालान काटते हुए कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा के नेतृत्व में विभाग की अलग-अलग टीमों ने नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, श्रीकैंचीधाम और लालकुआं तहसील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान देसी शराब की चार और अंग्रेजी शराब की आठ दुकानों में ओवर रेटिंग पकड़ी गई।

विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि यदि भविष्य में भी किसी दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक वसूली की शिकायत मिली, तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मातहतों को चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।इन दुकानों पर गिरी गाजआबकारी विभाग के अनुसार, रामनगर स्थित रानीखेत रोड, लालकुआं और हल्दूचौड़ की देसी शराब की दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं। वहीं कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी जज फार्म, हल्दूचौड़, लालकुआं, भवानीगंज, खैरना और तल्लीताल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर अधिक दाम वसूलने की पुष्टि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related