सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग

Date:

सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग

share

साइबर अपराधियों ने जनगणना के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाया है। वे खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ओटीपी, आधार नंबर और बैंक विवरण मांगते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जनगणना केवल घर-घर जाकर की जाएगी और इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाती।

सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग

संतोष जोशी हल्द्वानी। अगर डिजिटल जनगणना के नाम पर कोई आपसे ओटीपी, बैंक विवरण मांग रहा है तो आप साइबर अपराधियों के निशाने पर हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती है।साइबर पुलिस ने हाल के दिनों में ठगों के एक नए ट्रेंड का पता लगाया है। साइबर अपराधी खुद को सरकारी जनगणना अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य जनगणना वेरिफिकेशन का झांसा देकर लोगों से उनका आधार नंबर, पैन कार्ड और बैंक खाते का विवरण हासिल करना है।

ठगी को अंजाम देने के लिए ये गिरोह फर्जी वेबसाइटों का सहारा ले रहे हैं और लोगों को ऐसे लिंक भेज रहे हैं जो बिल्कुल असली सरकारी पोर्टल की तरह दिखाई देते हैं।वेरीफिकेशन के नाम पर डिमांडनैनीताल पुलिस के साइबर एक्सपर्ट बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि ठग लोगों को जनगणना की प्रक्रिया पूरी करने के बहाने ओटीपी साझा करने के लिए मजबूर करते हैं या फिर क्यूआर कोड स्कैन करने का दबाव बनाते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन करता है या ओटीपी साझा करता है, अपराधी मिनटों में खाता खाली कर देते हैं।ये बातें रखें याद:जनगणना केवल घर-घर जाकर की जाएगी, फोन या लिंक के जरिए नहीं।वेबसाइट का डोमेन हमेशा gov.in होना चाहिए।जनगणना अधिकारी परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, शिक्षा आदि की ही जानकारी लेते हैं।अनजान लिंक, ईमेल या एसएमएस पर क्लिक न करें।जनगणना में ओटीपी, पैसे या बैंक जानकारी कभी नहीं मांगी जाती।जनगणना के नाम पर ठगी होती है तो तुरंत 1930, साइबर हेल्प डेस्क पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।जनगणना के दौरान साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। वे कॉल करके आपका डाटा या निजी जानकारी ले सकते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related