सीबीएसई हाईस्कूल में बेटियों का दबदबा

Date:

सीबीएसई हाईस्कूल में बेटियों का दबदबा

share

संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल के परिणामों में भी छात्राओं ने एक

सीबीएसई हाईस्कूल में बेटियों का दबदबा

संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल के परिणामों में भी छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शहर के स्कूलों में पढ़ाई करने वाली 20 से अधिक स्कूलों की छात्राओं ने दबदबा बनाए रखा। वह अपने स्कूलों में सर्वाधिक अंक लाने में सफल रहीं। छात्राओं ने कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की अरुणधति ने 99.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल के साथ ही शहर का मान बढ़ाया। इसके अलावा इंस्पिरेशन स्कूल की छात्रा प्रकृति पांडे, स्वास्त्यायन स्कूल की छात्रा गीतिका, बीरशिबा की संस्कृति अधिकारी, ओरम की दिविशा पांडे, व्हाइट हॉल की अंजलि उपाध्याय, शेमफोर्ड की प्रियांशी बिष्ट, वेंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की दिव्यांशी, द पेंथन स्कूल की दीपीका बिष्ट, सिथिंया स्कूल की मानवी शर्मा, सेंट पॉल की रक्षिता मेहरा, डीएवी की अरुणिमा जैन, इंपीरियम स्कूल की छात्रा प्रसिद्धी भट्ट ने अपने-अपने स्कूल का मान बढ़ाया।

वहीं एसकेएस की बबली छिमवाल, क्वीन्स पब्लिक स्कूल की मानवी शर्मा, मास्टर स्कूल की खुशी जोशी, दून कांन्वेंट में हिमानी जोशी, इशिता रौतेला को अच्छे अंक मिले। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने अपनी बड़ी मेहनत से मुकाम पाया है। माता पिता के अलावा गुरुजनों को उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिया है।जिम कॉर्बेट में स्नेहा, जय अरिहंत में प्रियांशु चमकेजिम कॉर्बेट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दसवीं की स्नेहा चौहान को 98 फीसदी अंक मिले। जबकि सुहानी मिश्रा को 96, पंकज सिंह और रियांशी बाराकोटी को संयुक्त रुप से 94 फीसदी अंक प्राप्त हुए। वहीं जय अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़ के प्रियांशु गोस्वामी को 96 प्रतिशत अंक मिले। कोमल मिश्रा को 95.5 और खुशाल चंद्र को 95.4 फीसदी अंक मिले। हिमालया विद्या मंदिर की वैभव आर्या, गुंजन कार्की, स्तुति सिंह को एक समान 89 और महक अंसारी को 88 फीसदी अंक मिले।सभी छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं। ऐसे ही छात्र छात्राएं आगे बढ़ते रहें।कैलाश भगत, अध्यक्ष पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानीफोटो:बीते साल की अपेक्षा शहर के अधिकांश स्कूलों में बेटियों ने अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही 90 फीसदी से अधिक वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है। यह अच्छी बात है।डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला, प्रधानाचार्य, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूलज्यादा अंक लाने वाले छात्राओं की संख्या इस बार बढ़ गई। इसकी एक वजह यह भी है कि सीबीएसई ने छात्रों को परीक्षा के दौरान भी पढ़ाई के लिए काफी समय दिया।मणिपुष्पक जोशी, निदेशक, ऑरम द ग्लोबल स्कूलहाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों के साथ गुरुजनों का बहुत-बहुत आभार।डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधक इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related