स्मृति संग टूटी शादी, पलाश पर चीटिंग के लगे आरोप, डेजी शाह ने किया सपोर्ट, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं

Date:

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी टूटने से चर्चा में आए पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं.लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है. एक्ट्रेस डेजी शाह ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें बहुत अच्छा इंसान बताया है.

पलाश की 25 नवंबर 2025 को स्मृति संग होने वाली शादी एक दिन पहले ही कैंसिल हो गई थी. पहले कहा गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टली है. लेकिन बाद में खबरें आईं कि पलाश पर धोखा देने के आरोप लगे, जिसके बाद शादी तोड़ी गई.

इसी बीच पलाश ने अपनी नई डायरेक्टोरियल फिल्म का ऐलान किया, जिसमें श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह नजर आएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

डेजी ने क्या कहा?

डेजी ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए बताया कि उनका पलाश और उनके परिवार से पुराना रिश्ता है. उन्होंने कहा- पलाश बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं. उनकी बहन पलक मुच्छल ने मेरी डेब्यू फिल्म जय हो में गाना गाया था. तभी से मैं उन्हें जानती हूं. मैं अक्सर उनके घर बर्थडे पार्टी और गणपति पूजा में जाती हूं, वहीं मेरी मुलाकात पलाश से हुई. तभी पता चला कि वो म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.

डेजी ने उनके परिवार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा- उनका परिवार बहुत अच्छा और जमीन से जुड़ा हुआ है. वे भगवान में बहुत विश्वास रखते हैं. जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं, वो पॉजिटिव होते हैं.

डेजी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पलाश की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.

शादी क्यों टूटी?

पलाश और स्मृति की शादी महाराष्ट्र के सांगली में 25 नवंबर 2025 को होनी थी. लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले इसे रद्द कर दिया गया. शुरुआत में बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टली है. बाद में खबरें आईं कि पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे थे. ये भी कहा गया कि पलाश को सांगली में अस्पताल में पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया और बाद में मुंबई लाया गया.

आखिरकार, दोनों ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया कि शादी अब नहीं होगी. स्मृति ने अपने बयान में लिखा- पिछले कुछ हफ्तों से मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं. मैं निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन साफ करना जरूरी है कि शादी रद्द हो गई है. मैं चाहती हूं कि इस मामले को यहीं खत्म किया जाए. कृपया दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Anti-SFX remark: Police bring YouTuber Khattar to Goa | Goa News – The Times of India

Panaji: Youtuber Gautam Khattar, who caused an outrage in...

Casinos, spa issues dominate gram sabha at Calangute | Goa News – The Times of India

Calangute: Calangute villagers, at the gram sabha held on...

Rambling hurts your case: Immigration lawyer reveals how US visa decisions are made and why they are denied – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130538874,imgsize-38820,width-400,height-225,resizemode-4/visa-officers-deny-applications-because-they-are-trained-to-spot-inconsistencies-an-immigration-lawyer-explained.jpg" alt="Rambling hurts your case: Immigration lawyer reveals...