हल्द्वानी- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस डिवाइडर से टकराईं 14 घायल
नैनीताल, 22 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो पांखी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी लौट रही थी।
इस दौरान बस दोपांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से जा टकराईं। इससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया।

