हल्द्वानी के बनभूलपुरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल बंद – banbhulpura unrecognized schools shut down fined 2 lakh

Date:

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल बंद

Updated: Wed, 22 Apr 2026 03:51 PM (IST)

बनभूलपुरा में एक जर्जर भवन में आठ साल से बिना मान्यता चल रहे दो निजी स्कूलों का भंडाफोड़ हुआ है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

स्ताहाल एक ही भवन में किराए पर संचालित किए जा रहे थे विद्यालय। जागरण

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बनभूलपुरा में शिक्षा से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में पता चला कि एक खंडहरनुमा भवन में नियमों की धज्जियां उड़ा दो स्कूलों का संचालन किया जा रहा था।

हैरानी की बात यह है कि पिछले आठ साल से दोनों स्कूलों के पास मान्यता तक नहीं थी। उसके बावजूद जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी। अब जांच के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

दोनों स्कूलों को बंद करने के निर्देश

शिक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि बनभूलपुरा क्षेत्र में मानकों को ताक रख निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। कमेटी का गठन होने के बाद टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि आजादनगर में एक खंडहरनुमा भवन में न्यू एरा प्राथमिक विद्यालय और शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल अशासकीय प्राथमिक विद्यालय नाम से दो स्कूलों का संचालन हो रहा है। जिनमें 100 से अधिक बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।

खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह ने बताया कि दोनों स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। बीईओ के अनुसार न्यू एरा स्कूल के विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। वहीं, शाइनिंग स्टार के बच्चों को उसके मुख्य विद्यालय में एडमिशन मिलेगा। बनभूलपुरा क्षेत्र में ही इस स्कूल की मुख्य शाखा है।

दो लाख का जुर्माना भी लगाया

फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह के अनुसार दोनों विद्यालयों के संचालकों पर शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बगैर मान्यता स्कूल संचालन, धोखाधड़ी और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर दोनों एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related